'हम यहां सिर्फ खेलने नहीं, कड़ी टक्कर देने आए हैं' इंग्लैंड से सिर्फ 4 रनों से मिली हार के बाद नेपाल के कप्तान रोहित ने बाकि देशों को चेताया
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के सामने 185 रन का टारगेट रखा था। एक वक्त
'हम यहां सिर्फ खेलने नहीं, कड़ी टक्कर देने आए हैं' इंग्लैंड से सिर्फ 4 रनों से मिली हार के बाद नेपाल के कप्तान रोहित ने बाकि देशों को चेताया
  • Category: खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के सामने 185 रन का टारगेट रखा था। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि नेपाल की टीम इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन आखिरी के ओवर में उनके बल्लेबाज दबाव में आए गए। आखिरी 6 गेंद पर नेपाल को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी, लेकिन नेपाल की टीम सिर्फ 5 रन ही बना सकी। इस हार के बाद नेपाल के कप्तान थोड़े मायुस जरूर नजर आए लेकिन उन्होंने जमकर अपने खिलाड़ियों की तारीफ की। साथ ही उन्होंने बाकी टीमों के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी टीम यहां सिर्फ खेलने नहीं बल्कि सभी को टक्कर देने आई है।

रोहित पॉडेल ने की अपने प्लेयर्स की तारीफ

मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी ने नेपाल के कप्तान रोहित पॉडेल ने कहा कि निराशा तो है, लेकिन साथ ही टीम पर बहुत गर्व भी है। जिस तरह से लड़कों ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना खेल दिखाया, उसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है। उनकी बहुत तारीफ होनी चाहिए। मुझे लगता है कि जब हम आज मैदान पर उतरे, तो ग्रुप को सिर्फ यही मैसेज था कि हम मैदान पर 110% देंगे। और मुझे लगता है कि लड़कों ने इस मैच में अपना सबकुछ झोंक दिया है। और यही बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। मुझे उन पर बहुत गर्व है। जब हम इस वर्ल्ड कप में आए थे, तो हमें यह विश्वास था। हम यहां सिर्फ खेलने नहीं आए थे। हम मुकाबला करना चाहते हैं। हमें ग्रुप में यह विश्वास था कि अगर हम अपना बेस्ट क्रिकेट खेलें तो हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं।

डेथ बॉलिंग में सुधार की जरूरत है- रोहित पॉडेल

रोहित ने आगे कहा कि आज हमने अपना बेस्ट क्रिकेट खेला। मुझे लगता है कि आज, कुल मिलाकर, अगर आप रिजल्ट के हिसाब से देखें, तो यह हमारे पक्ष में नहीं गया। लेकिन एफर्ट के हिसाब से, मैं फील्डिंग, बॉलिंग और बैटिंग के लिए 100% दूंगा। उन्होंने अपनी डेथ बॉलिंग को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि उस एरिया में हम सुधार कर सकते हैं। मुझे लगा कि इंग्लैंड भी डेथ ओवर्स की बॉलिंग में स्ट्रगल कर रहा था। लेकिन आखिरी ओवर में सैम करन ने बहुत अच्छी बॉलिंग की। इसलिए मुझे लगा कि डेथ ओवर्स में बॉलर्स के लिए बॉलिंग करना मुश्किल होता है, खासकर डेथ ओवर्स में यॉर्कर, स्लो बाउंसर डालना। तो मुझे लगा कि हमने डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी नहीं की। मुझे लगता है कि हम वहाँ से सुधार करेंगे।

आदिल रशीद के ओवर को लेकर रोहित पॉडेल ने कही ये बात

इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या आदिल रशीद के ओवर में अटैक करने का प्लान पहले से था। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नहीं, आदिल रशीद पर अटैक करने का कोई खास प्लान नहीं था। लेकिन ऐसा हुआ। और हमने एक ग्रुप के तौर पर सोचा कि हम आज उन पर अटैक कर सकते हैं। अंत में वो रिजल्ट हमारे पक्ष में रहा। इटली के साथ मैच को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे। हमारी टीम इस टूर्नामेंट में बाकी टीमें भी किसी भी एसोसिएट टीम या किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगी। तो यही मैसेज है। लेकिन एक टीम के तौर पर हमें अपना 100% देना होगा।

रोहित पॉडेल ने नेपाल के फैंस को कहा धन्यवाद

रोहित पॉडेल ने नेपाल के फैंस को लेकर कहा कि वे बहुत जोशीले हैं। अगर आप आज देखें, तो पूरा काठमांडू, पूरा नेपाल हमें सपोर्ट करने के लिए यहां आया था। और उन्हें यहां देखकर बहुत अच्छा लगा। यह हमें मोटिवेट करता है। जब हम ग्राउंड पर जाते हैं, तो हम आपकी उम्मीदें साथ लेकर जाते हैं। हम आपका विश्वास साथ लेकर जाते हैं। मुझे लगता है कि आज हमने अपना सब कुछ दे दिया और मुझे लगता है कि आज पूरा नेपाल हम सब पर बहुत गर्व करेगा।

  • Share:

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

Related To this topic
Link copied to clipboard!

Watch Now

YouTube Video
Newsest | 1d ago
CJP Protest Ground Report | जंतर मंतर से संसद मार्च में क्या हुआ? Protesters से Exclusive बातचीत
YouTube Video
Newsest | 2d ago
ब्रिजेश सिंह की सच्ची कहानी: मुख्तार अंसारी का सबसे बड़ा दुश्मन | Purvanchal Mafia Don (Full Story)
YouTube Video
Newsest | 4d ago
नोएडा ममूरा आग हादसा | Fire Department, Authority और Safety System पर बड़े सवाल
YouTube Video
Newsest | 4d ago
राजा भैया की पूरी कहानी: पोटा से पत्नी के केस तक | कुंडा का अजेय बाहुबली!
YouTube Video
Newsest | 6d ago
क्या 3 अगस्त 2026 को जेल जाएंगे बृजभूषण? बाहुबल से पहलवानों के दंगल तक का पूरा सच!
YouTube Video
Newsest | 11d ago
डूब गया Noida Sector 19! मानसून में Smart City का ये हाल क्यों?
YouTube Video
Newsest | 14d ago
देश की शिक्षा व्यवस्था फेल? जंतर मंतर से Ground Report | #cjp #jantarmantar
YouTube Video
Newsest | 14d ago
स्मार्ट सिटी या डूबता शहर? Noida Sector 49 & Baraula ग्राउण्ड रिपोर्ट| #sector49 #Baraula
YouTube Video
Newsest | 18d ago
Ram Mandir Donation Theft: 10 दिनों में 70 चोरियां और चंपत राय का इस्तीफा!
YouTube Video
Newsest | 20d ago
क्या E20 पेट्रोल बर्बाद कर रहा है आपकी गाड़ी? Ethanol | E20 | Ground Report
YouTube Video
Newsest | 26d ago
Noida Sec 82 Bus Terminal: ₹158 करोड़ की बर्बादी या मास्टरप्लान? अब बनेगा Startups का नया हब!
YouTube Video
Newsest | 26d ago
OTT के दौर में खत्म हो रहा है Traditional Cinema? | Ravi Khanvilkar Exclusive । #NSD
YouTube Video
Newsest | 26d ago
72 Vs 40,000?! Karbala की ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी! | Karbala Ka Waqia । #Muharram2026
YouTube Video
Newsest | 27d ago
कागज़ के नोट बंद? RBI का 6,373 करोड़ का मास्टरप्लान! | Plastic Money in India Explained
YouTube Video
Newsest | 28d ago
UP Politics Exploded: क्या SP के 26 सांसद छोड़ेंगे अखिलेश का साथ?